रोड पिच न होने से राहगीरों को उठानी पड़ रही परेशानी
नगर पंचायत हरिहरपुर का हाल
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। विकास खंड नाथनगर अंतर्गत कस्बा महुली से विश्वनाथपुर खलीलाबाद जाने वाले मार्ग पर नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर 3 नंबर 6 के बीच रोड पर गिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर राहगीरों में आक्रोश व्याप्त है।
मालूम हो कि महुली विश्वनाथपुर मार्ग पर नगर पंचायत हरिहरपुर के पास लगभग 1 किलोमीटर सड़क पर गिट्टी डालकर 6 महीना पहले ही छोड़ दी गई है जिस पर पैदल को कौन कहे वाहनों का चलना दुश्वार हो गया है।
राहगीर रामभजन वर्मा, अश्विनी कुमार, शेषनाथ, वसी अहमद, लाल बहादुर, सुरेंद्र, लड्डन आदि ने बताया कि मार्ग पर 6 माह पहले ठेकेदार द्वारा सड़क को पिच करने के लिए पहले से बनी पिच को उखाड़कर उस पर गिट्टी डाल दिया गया है। आज तक उस पर पिच का काम शुरू नहीं किया गया जिस पर वाहनों सहित अन्य राहगीरों को आने-जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त सड़क को तत्काल पिच कराने की मांग किया है। ग्रामीणों ने बताया कि जिला मुख्यालय जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क है जिससे क्षेत्र के महुली को हर गड्ढी, हरिहरपुर, नैना, झाला, भक्तता, डुमरी, खजुहा, विश्वनाथपुर आदि तमाम गांव के लोग इसी रास्ते से रोजाना आना-जाना लगा रहता जिसको पिच किया जाना आवश्यक है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













