विद्युत विभाग के अधिकारियों ने की बड़ी कार्यवाही
नगला धनुआ में 71 घरों की बिजली गुल, 136 घरेलू उपभोक्ताओं पर 19.56 लाख बाकी
रविन्द्र शर्मा एडवोकेट
सिरसागंज, फ़िरोज़ाबाद। इं. हरीश बंसल अधीक्षण अभियंता ग्रामीण के निर्देशन में उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत, अपने अवर अभियंता स्वतंत्र यादव प्रवर्तन दल के प्रभारी सुधीर बालियान अवर अभियंता राहल कुमार प्रवर्तन दल विद्युत उपकेंद्र नोडल अधिकारी आशुतोष गुप्ता के साथ नेवर पेड उपभोक्ताओं पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अरांव विद्युत उपकेंद्र से संबंधित गांव नगला धनुआ में कुल 72 घरेलू संयोजन धारक में से मात्र 01 कनेक्शन धारक राजेंद्र सिंह यादव का विद्युत बिल जमा मिला। शेष सभी 71 घरेलू उपभोक्ताओं पर 17.63 लाख रुपए विद्युत बिल बकाया होने पर संपूर्ण गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी गई है।
साथ ही 08 लोगों को अपने मीटर के लिए आने वाली केवल में अनाधिकृत रूप से कट किया। 02 लोगों के कनेक्शन को पूर्व में विद्युत बिल बकाया पर स्थाई रूप से विच्छेद करने के के बावजूद बिना बिल जमा किए हुए अपने घर की केवल को जोड़कर अनाधिकृत रूप से विद्युत का उपभोग करने के लिए अवर अभियंता स्वतंत्र यादव द्वारा थाना आशावाद में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय सिरसागंज के अंतर्गत कुल 136 घरेलू उपभोक्ताओं पर 19.56 रुपए विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शनों को अस्थाई रूप से विच्छेद किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













