जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं टीएलएम मेला का हुआ आयोजन
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देश के क्रम में वेसिक शिक्षा विभाग में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कस्तूरवा गांधी विद्यालयों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को वढ़ावा देने वैज्ञानिक, मनोवृतियों को विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान, गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय वनाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अनुपालन में शुक्रवार को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं टीएलएम मेला का आयोजन अंवेडकरनगर के जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें जनपद के 10 विकास खंडों से 10-10 छात्रों कुल 100 द्वारा विज्ञान से संबंधित मॉडल का प्रदर्शन किया गया तथा प्रत्येक विकास खंड से 2-2 शिक्षकों द्वारा टीएलएम मेला लगाया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी एवं टीएलएम मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया तथा जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदर्शनी मेला की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने छात्रों तथा अध्यापक द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा काफी सराहना किया गया। जिलाधिकारी द्वारा छात्रों तथा अध्यापक द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी के लिए छात्रों एवं अध्यापकों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान मौके पर जिला विकास अधिकारी विरेंद्र सिंह, प्राचार्य डायट मनोज गिरी, जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारीगण तथा संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













