Homeबहराइचविश्व वृद्ध दिवस पर सम्मानित किये गये शतकवीर मतदाता

विश्व वृद्ध दिवस पर सम्मानित किये गये शतकवीर मतदाता

विश्व वृद्ध दिवस पर सम्मानित किये गये शतकवीर मतदाता

अब्दुल शाहिद
बहराइच। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर तहसील सभागा बहराइच सदर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 286-बहराइच अन्तर्गत मतदेय स्थल 179-जू.हा. स्कूल छावनी सरकार के 101 वर्षीय मतदाता दयाराम, मतदेय स्थल 275-जू.हा. स्कूल वीरपुर की 101 वर्षीय मतदाता रामकली व मतदेय स्थल 410-जू.हा. रत्तापुर की 101 वर्षीय मतदाता रामरानी तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 284-मटेरा अन्तर्गत मतदेय स्थल 189-जू.हा.स्कूल महरथा के 101 वर्षीय मतदाता जब्बार व 242-प्रा.वि. कटेलिया भूपसिंह की 100 वर्षीय मतदाता रसूला को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया तथा वृद्धजन से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बुज़ुर्ग मतदाताओं के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र की आन-बान-शान मतदाता हैं। हमारे बुज़ुर्ग मतदाता आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। बुज़ुर्ग मतदाताओं का आह्वान किया कि लोगों विशेषकर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदेय स्थल तक आकर मतदान करने में असमर्थ बुज़ुर्ग मतदाताओं को घर पर वोट देने की सुविधा प्रदान की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के पीछे मंशा यही हैं कि शत-प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बुज़ुर्ग मतदाताओं को सम्मानित करने के लिए जिले की सभी तहसीलों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उपजिलाधिकारी डॉ. पूजा यादव, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा, तहसीलदार अभय राज पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, बुज़ुर्ग मतदाताओं के परिजन, राजस्व कर्मी, बूथ लेबिल अधिकारी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read