हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा का त्योहार
बीबी सिंह
मंगरौरा, प्रतापगढ़। दशहरा हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। यह प्रत्येक वर्ष अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दशहरे को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है।यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि दशहरा के दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का बध करके माता सीता को उसके चंगुल से आजाद कराए थे। तभी से यह त्योहार पूरी दुनिया में बड़े धूमधाम से विजयदशमी के रूप में मनाया जा रहा है। विजयदशमी के दिन लोग रावण और मेघनाद का पुतला बनाकर जलाते हैं और खुशी में जगह जगह मेले का आयोजन करके पटाखा फोड़ते हैं और लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट करते हैं। दूसरी मान्यता है कि विजयदशमी शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन पड़ता है। माता दुर्गा जी के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना नौ दिन अलग अलग तरीके से की जाती है। दसवें दिन माता जी ने महिषासुर नामक राक्षस का वध करके लोगों को उसके अत्याचार से मुक्त कराई माता दुर्गा जी की इस विजय को विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है। शिव शंकर धाम राय चौराहा अतरसंड पर विजय दशमी के उपलक्ष्य में विशालकाय मेले का आयोजन किया गया जिसमें रावण के पुतले का दहन किया गया जो अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है मेले में दूर दूर से आई हुई दुकानें आकर्षण का केंद्र रही रात में जागरण का प्रोग्राम भी किया गया मेले में क्षेत्रीय लोगों का जमवाड़ा लगा रहा। इस मौके पर विनय रॉय, संतोष सिंह, आशीष रॉय, सुरेश यादव, संदीप उपाध्याय, सोनू प्रधान, नीरज कोटेदार, डिप्टी खान, मोहहम्मद मुकीम, कमरान, धक्का सिंह, सैयद असलम आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















