सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले को भेजा जा रहा जेल
अब तक 550 से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध हो चुकी कार्रवाई
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल के निर्देशानुसार चन्दौली पुलिस द्वारा “आपरेशन सड़क पर शुरूर” अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों/शराब का सेवन करनें तथा अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के दौरान अब तक 550 से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। जिसमें दिनांक 25/10/2023 को थाना मुगलसराय 14, अलीनगर 08, चंदौली 03, सैयदराजा 10, चकिया 06, कंदवा 05, धानापुर 06, धीना 06, सकलडीहा 07, शहाबगंज 17, बबुरी 06, बलुआ 12, इलिया 01 (कुल 101)लोगों के विरुद्ध संबंधित मुकदमे की कार्यवाही की गयी। बताते चलें कि चन्दौली पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रहीं बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों/शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में विधिवत जागरूक किया जा रहा तथा आगे से मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार ने इस सम्बन्ध में कहा कि मेरे द्वारा जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारीगण को “आपरेशन सड़क पर शुरूर” अभियान लगातार चलाते हुए कार्यवाही किये जाने के साथ ही लोगों को जागरूक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।यह अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जाता रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















