HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : डेंगू व चिकनगुनिया का प्रभावी इलाज होम्योपैथ में भी...

JAUNPUR NEWS : डेंगू व चिकनगुनिया का प्रभावी इलाज होम्योपैथ में भी सम्भव: डॉ. आरपी यादव

JAUNPUR NEWS : डेंगू व चिकनगुनिया का प्रभावी इलाज होम्योपैथ में भी सम्भव: डॉ. आरपी यादव

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आरपी यादव ने बताया कि डेंगू और चिकनगुनिया बुखार इन दिनों क्षेत्र में तेजी से फैला हुआ है। देखने में आ रहा है कि हर तीसरा घर इससे पीड़ित है‌। डॉक्टर ने कहा कि डेंगू चिकनगुनिया और स्क्रब टायफस बुखार के लक्षण में मामूली सा अंतर होता है। तीनों तरह के बुखार में तेज बुखार होता है। जोड़ों में दर्द होता है। सिर दर्द होता है और उल्टी आती है। चिकनगुनिया के लक्षणों को लोग मच्छरों की वजह से होने वाली अन्य बीमारियों जैसे मलेरिया व डेंगू के लक्षण मान लेते हैं लेकिन इनका प्रभाव शरीर पर अलग तरीके से होता है। इसमें होने वाले बुखार की गम्भीरता अन्य बीमारियों से अलग होती है। इसी तरह डेंगू में कई बार मरीज़ को ब्लीडिंग जैसे लक्षण भी दिखायी पड़ते हैं। जबकि मलेरिया में मरीज़ों में तेज़ बुखार होता है जो शाम में काफी बढ़ जाता है। जिसके बाद बार-बार और जल्दी-जल्दी ठंड और पसीना जैसी समस्याएं होती रहती हैं। चिकनगुनिया का फैलाव आमतौर पर घर के बाहर और दिन के समय में होता है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक में भी इन रोगों का बेहतर इलाज संभव है। बायोफिटा, पोटोरियम आर्सेनिक आदि बहुत ही कारगर दवाई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read