Homeबहराइचदो पहिया वाहनों पर न चलें दो से अधिक सवारी

दो पहिया वाहनों पर न चलें दो से अधिक सवारी

दो पहिया वाहनों पर न चलें दो से अधिक सवारी

अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के आदेशानुसार यातायात प्रभारी आनेंद्र यादव, उपनिरीक्षक यातायात शशी कांत कौल, आरक्षी दिनेश चौहान, आरक्षी सैय्यद इरफान अहमद के वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत शहर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों-तिराहों तीस वाहनों से रुपये तैतालिस हजार का आनलाइन चालान किया गया

तथा लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से जागरूक किया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें व दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न चलें तथा सभी वाहन चालकों को सूर्यास्त होने के बाद सदैव हेड लाइट प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read