Jaunpur News : मानक के विपरित सड़क निर्माण से ग्रामीण आक्रोशित, किया प्रदर्शन
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मैरा दखान गांव में मानक के विपरीत बन रही सड़क से नाराज ग्रामीणों ने कार्य रोककर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार स्थानीय बाजार से रामपुर, मुफ्तीगंज मार्ग कई माह से जर्जर हो चुका था। कई बार स्थानीय लोगों ने इस सड़क को बनवाने हेतु जनप्रतिनिधियों से मांग किया।

रविवार को अचानक कार्य शुरू करवा दिया गया। सोमवार की सुबह लोगों ने देखा कि मानक के विपरित सड़क निर्माण का कार्य हो रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विभाग को देते हुए कार्य रोकवाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर दिलीप सिंह, लवकुश राम, डा. कबिलाश यादव, ओम प्रकाश यादव, बप्पी लहरी, रविकांत यादव, राजेश राय आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









