Homeअमेठीराष्ट्रीय पोषण माह का डीएम ने की समीक्षा

राष्ट्रीय पोषण माह का डीएम ने की समीक्षा

राष्ट्रीय पोषण माह का डीएम ने की समीक्षा

30 तक चलेगा राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम: डीएम
राघवेंद्र पाण्डेय
अमेठी। जिलाधिकारी राकेश मिश्र ने शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में माह सितम्बर में मनाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर समीक्षा किया एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार माह सितम्बर, 2023 को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में छठा राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर, 2023 तक चलाया जायेगा। पोषण अभियान कन्वर्जेन्स विभागों के समन्वय एवं समेकित प्रयासों से पूरे प्रदेश में पोषण आधारित जीवन चक्र के महत्वपूर्ण चरणों यथा गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन व किशोरावस्था में पोषण के संबंध में जन जागरूकता लाने हेतु प्रचार प्रसार तथा जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का मुख्य थीम “सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत,” है। पोषण अभियान के प्रभावशाली क्रियान्वयन हेतु जन आन्दोलन और सामुदायिक भागीदारी से सम्पन्न कराया जायेगा, जिसमें सम्बन्धित विभागों के समन्वय से ग्रामीण स्तर पर गठित ग्राम पंचायत की विभिन्न समितियों के माध्यम से पोषण पंचायत आयोजित करते हुए पोषण अभियान को जन आन्दोलन से जन भागीदारी की ओर उन्मुख किया जायेगा। इसमें पोषण पंचायत, पोषण जन आंदोलन तथा कन्वर्जेन्स के माध्यम से आंगनवाडी केन्द्र को ’सक्षम’ आंगनवाडी केन्द्र बनाने की प्रकिया पर विशेष महत्व दिया जायेगा। उन्होने बताया कि भारत सरकार द्वारा पोषण माह के अन्तर्गत इस वर्ष के पोषण माह का मुख्य फोकस अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुये पंचायत स्तर पर पोषण गतिविधियों को संपादित की जानी हैं। उक्त सभी थीम पर कार्य करने हेतु आईसीडीएस के साथ-साथ अन्य विभाग यथा स्वास्थ्य, पंचायती राज, शिक्षा, ग्राम्य विकास विभाग आदि विभागों की अहम भूमिका है। उन्होने बताया कि पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधियां संपादित की जायेंगी।जिसमें पोषण पंचायत का गठन व क्रियाशीलता तथा पोषण पंचायत के माध्यम से पोषण गतिविधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, संभव अभियान का आयोजन, स्वस्थ्य बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन, स्कूल केन्द्रित गतिविधियां जैसे-स्कूलों में पोषण विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन, निबन्ध प्रतियोगिता, आंगनवाड़ी केन्द्र एवं सामुदायिक भूमि पर पोषण वाटिका को बढ़ावा देना तथा जन आन्दोलन के माध्यम से संवेदीकरण आदि कार्य सम्पादित किये जायेंगे। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जनपद की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर उक्त सभी कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि सभी कन्वर्जेंस विभाग आपसी समन्वय बनाकर राष्ट्रीय पोषण माह अभियान को सफल बनाएं। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम सुनील तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व सीडीपीओ मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read