HomeTrendingमहिला सहायता प्रकोष्ठ ने 93 परिवार को बिखरने से बचाया

महिला सहायता प्रकोष्ठ ने 93 परिवार को बिखरने से बचाया

महिला सहायता प्रकोष्ठ ने 93 परिवार को बिखरने से बचाया

अतुल राय
वाराणसी। एडीसीपी महिला और अपराध ममता रानी के नेतृत्व में महिला सहायता प्रकोष्ठ लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। एडीसीपी महिला और अपराध ममता रानी ने बताया कि अगस्त माह में महिला सहायता प्रकोष्ठ को पति-पत्नी की आपसी विवाद से संबंधित कुल 133 प्रार्थना पत्र पड़े जिस पर सुनवाई करते हुए 93 परिवार को बिखरने से बचाया। दरअसल महिला सहायता प्रकोष्ठ की टीम प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पति-पत्नी दोनों को एक साथ कार्यालय बुलाती है और दोनों पक्षों को एक एक कर अपने बातों को रखने का मौका देती है। इसके बाद महिला सहायता प्रकोष्ठ की टीम अपने समझबुझ से पति-पत्नी के बीच उत्पन्न हुए विवाद के कारण को समाप्त करते हुए पुनः दोनों को एक साथ हंसी खुशी रहने को तैयार कराती हैं। उन्होंने बताया कि कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिस महिला अपराध से संबंधित मामलों को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निस्तारित कर रही है। महिला सहायता प्रकोष्ठ लगातार बेहतर कार्य कर रही है और मैं उम्मीद करुंगी कि वह इससे और बेहतर कार्य करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read