डीएम ने बन्दियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया शुभारम्भ
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा शुक्रवार को मण्डल कारागार बौदा में निरुद्ध बन्दियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल कैम्प का शुभारम्भ फीता काटकर किया गया। उन्होंने मेडिकल कैम्प में निरूद्ध बन्दियों से कहा कि बन्दियों को यदि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य से सम्बन्धी परेशानी हो तो इस कैम्प में चेक करा सकते हैं। उन्होने जेल में बन्दियों से उनके खान-पान एवं दी जा रही सुविधा के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए बताया कि इस कैम्प में टीवी रोग, हैपेटाइटिस बीसी एचआईवी एवं यौन युका रोगो की जांच भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि बन्दी अपने सकारात्मक विचारों के साथ रहे और भविष्य में किसी प्रकार का गैर कानूनी कार्य न करें। उन्होंने बताया कि कारागार मे पाकशाला भोजनालय कक्ष बन्दी बेरको व नाले-नालियों को सुव्यवस्थित किये जाने हेतु 5 लाख रूपये की सुदृढीकरण हेतु दी जायेगी। उन्होंने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि महिला बन्दियों के स्वास्थ्य जांच हेतु एक महिला चिकित्सक की भी इयूटी लगायी जाए। कैम्प में चिकित्सकों द्वारा टीबी बीमारी के लक्षणों को बताते हुए कहा कि दो इसो से अधिक खासी बुखार आने भूख न लगने व वजन घटने की समस्या होने पर जाच अवश्य करायें। इस अवसर पर जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा जेलर योगेश कुमार सहित उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार के प्रसून खरे, डा. बजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














