प्रभारी पैरवी कर अभियुक्तों को दिलायें सजाः एसपी
रूपा गोयल
बांदा। शासन की मंशा के अनुरुप जनपद में चलाये जा रहे अभियान आपरेशन कन्विक्शन के क्रम में न्यायालय में लम्बित अपराधों में अभियुक्तों को जल्द कड़ी सजा दिलाए जाने के लिए आज पुलिस लाइऩ सभागार में पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद के अभियोजन अधिकारियों, कोर्ट मोहर्रिरों तथा पैरोकारों के साथ समीक्षा संगोष्ठी की गयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यायालय में प्रभावी एवं त्वरित पैरवी के माध्यम से लम्बित अपराधों के अभियुक्तों को जल्द सजा दिलाए जाने के निर्देश दिये गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














