डीएम ने राज्य विज्ञान प्रदर्शनी के गोल्ड मेडल विजेता अश्वनी जैन को किया सम्मानित

डीएम ने राज्य विज्ञान प्रदर्शनी के गोल्ड मेडल विजेता अश्वनी जैन को किया सम्मानित

रविन्द्र शर्मा एडवोकेट
फिरोजाबाद। सिविल लाइन दबरई कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी फिरोजाबाद रवि रंजन ने 50वीं राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के राज्य स्तर पर अपने उपविषय पर्यावरण सम्बन्धी चिंताएं पर अध्यापक संवर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने एवं गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें गोल्ड मेडल पहनाकर, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।

रवि रंजन ने बताया कि अश्वनी जैन ने जनपद फिरोजाबाद का नाम सम्पूर्ण प्रदेश में रोशन किया है। वे विज्ञान को जन जन तक पहुंचाने का कार्य बखूबी कर रहे हैं। उन्होंने जिला विज्ञान क्लब के कार्यों की भी प्रशंसा की। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वृन्दावन लाल गुप्ता, फिरोजाबाद नगर अध्यक्ष राकेश शंखवार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ.निशा अस्थाना ने भी अश्वनी जैन को सम्मानित करते हुए उनके कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अश्वनी कुमार जैन ने जिलाधिकारी फिरोजाबाद रवि रंजन, वृन्दावन लाल गुप्ता, राकेश शंखवार, डॉ. निशा अस्थाना के साथ समस्त जनप्रतिनिधियों, समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, समस्त विद्यालय के प्रधानाचार्य गण एवं मीडिया वर्ग का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अशोक अनुरागी, मोनिका, पुष्पेन्द्र सोलंकी, दीपांशु सिंह, महिपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, दीपचंद आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent