Homeअमेठीमशाल रैली के आगमन एवं प्रस्थान की तैयारियों को लेकर डीएम ने...

मशाल रैली के आगमन एवं प्रस्थान की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

मशाल रैली के आगमन एवं प्रस्थान की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के निर्देशानुसार खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का आयोजन 25 मई से 5 जून तक उत्तर प्रदेश के 4 जनपदों लखनऊ, वाराणसी, गौतमबुद्वनगर, गोरखपुर एवं दिल्ली में किया जा रहा है। इसमें 200 यूनिवर्सिटी एवं लगभग 8000 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक प्रतिभाग करेंगे।

उक्त गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु 4 मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अलग-अलग दिशाओं में 5 मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मशाल प्रज्वलित एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई है। उक्त रैली जनपद अमेठी में 15 मई को रात्रि 8 बजे पहुंचेगी। यहां पर रात्रि विश्राम के पश्चात 16 मई को प्रातः 6:00 बजे टार्च रिले के पश्चात प्रातः 10 बजे से सांय 6:30 बजे तक जनपद में भ्रमण करेगी।

उक्त रैली के आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी राकेश मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला क्रीड़ा अधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के अंतर्गत खेलों को बढ़ावा देने एवं जन सामान्य को विभिन्न खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 16 मई को अमेठी में प्रातः 7 से नेहरू युवा केंद्र, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।

साथ ही सांय 4 से 6 बजे तक डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने रैली में प्रतिभाग करने वाले बच्चों के लिए पीने का पानी, नाश्ते की व्यवस्था सहित पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही एक एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विमलेंदु शेखर, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र आराधना राज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read