दिव्यांगजनों की सुविधा के लिये टॉयसाइकिल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय: डीएम
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जनपद के संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने इंग्लिश मीडियम प्रायमरी स्कूल बनगांव मार्टिनगंज, प्रा0 वि0 टिकरगढ़, लालगंज का निरीक्षण किया। साथ ही तहसील मार्टिनगंज और लालगंज में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने मतगणना व स्ट्रांग रूम केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्रो पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था, पीने योग्य स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, सभी कमरों में समुचित लाइट की व्यवस्था एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु टॉयसाइकिल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
साथ ही जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित की गई गाइडलाइन के अनुसार समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मतगणना में किसी प्रकार की समस्या ना उत्पन्न हो, इसके लिए आवश्यकतानुसार बैरिकेटिंग एवं जाली आदि लगाकर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इसी के साथ ही विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










