Homeप्रतापगढ़डीएम ने दीपावली पर्व पर जनपदवासियों को दी शुभकामनायें

डीएम ने दीपावली पर्व पर जनपदवासियों को दी शुभकामनायें

डीएम ने दीपावली पर्व पर जनपदवासियों को दी शुभकामनायें

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनायें देते हुये उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना किया है। उन्होने दीपों के पर्व को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिल-जुलकर मनाने की अपील की है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि वह पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पटाखों का कम से कम प्रयोग करें, पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े अवश्य रहें, कम आवाज वाले पटाखे ही जलाएं ताकि आस-पास कहीं प्रदूषण न फैले, खासकर चिकित्सालयों, बीमार व्यक्तियों के आस-पास पटाखे जलाने से परहेज करें। उन्होने यह भी अपील किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिये जरूरी है कि ग्रीन पटाखें जलाये जाये। पटाखों के कारण होने वाले वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य समस्या की सम्भावनायें बनी रहती है, वायु प्रदूषण से बच्चों, बुजुर्गो और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों का आवाहन करते हुये कहा है कि प्रकाश पर्व को दीप जलाकर ईको फ्रेंडली तरीके से मनायें, असहाय, गरीब व्यक्तियों के बीच जाकर उनमें त्योहार की खुशियां बांटने का काम करें। जिलाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये जनपदवासियों से यह भी आवाहन किया कि अपने को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनायें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read