HomeJaunpurJaunpur News: मोहरियांव की रामलीला में अशोक वाटिका व लंका दहन का...

Jaunpur News: मोहरियांव की रामलीला में अशोक वाटिका व लंका दहन का हुआ मंचन

  • मोहरियांव की रामलीला में अशोक वाटिका व लंका दहन का हुआ मंचन

तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मोहरियांव ग्राम पंचायत में आदर्श रामलीला धर्म मण्डल समिति के तत्वावधान में आयोजित 5 दिवसीय रामलीला के चौथे दिन अशोक वाटिका, लंका दहन प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। रामलीला के दौरान कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मोहरियांव की रामलीला की खास विशेषता यह है कि इसमें सभी जाति, धर्म और समुदाय के लोग एक मंच पर एकत्रित होकर आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ आयोजन में सहभागिता करते हैं। रामलीला के मंचन से लगभग एक माह पूर्व ही सभी कलाकार अपनी तैयारियों में जुट जाते हैं। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना हुआ है।
मंचन के दौरान राम की भूमिका कार्तिकेय विश्वकर्मा, लक्ष्मण अवकाश तिवारी, सीता की आशीष विश्वकर्मा, हनुमान की सोनू तिवारी, जामवंत की बिल्लू गुप्ता, अंगद की बड़े चौबे, सुग्रीव की अरविंद तिवारी, बाली की मिंटू पाण्डेय, विभीषण की भाष्कर मणि तिवारी, रावण की मोनू मिश्रा, मंदोदरी की अतुल मिश्रा, मेघनाथ की मोनू तिवारी तथा त्रिजटा की भूमिका पवन गुप्ता ने निभाई। कलाकारों के शानदार अभिनय और संवादों ने रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read