Homeश्रावस्तीडीएम ने कई परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा

डीएम ने कई परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा

डीएम ने कई परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा

एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा सम्पन्न करायी जा रही हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं को सकुशल, नकलविहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत स्थित बलदेव प्रसाद नागरिक इण्टर कालेज अमवा एवं राहुल स्मारक पब्लिक इण्टर काॅलेज असई पुरवा सेमरी चक पिहानी सहित अन्य कई परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण कर जायजा लिया तथा परीक्षा केन्द्रों पर डबल लाॅक में रखे प्रश्नपत्रों के पैकेटों की टेम्परिंग का परीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण किया तथा नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया। वहीं अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटो को भी परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्था पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकलविहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जायेगा। उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसका पूर्णयतः ध्यान रखा जाय।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। उपस्थित प्रधानाचार्यों, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वे डबल लाॅक की सुरक्षा मानक अनुरूप सुनिश्चित कराएं तथा यह देखें की प्रश्न पत्र हर हाल में सुरक्षित रहें। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में स्वयं की उपस्थिति में ही डबल लाॅक से निकलवाएं तथा उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करायें।

इस कार्य में यदि किसी भी केन्द्र व्यवस्थापक या सह केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आशुतोष, सम्बन्धित स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापकगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read