मंडलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने जलभराव का लिया जायजा
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। गत दिनों हुई अतिवृष्टि से बाराबंकी नगर क्षेत्र में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का मंडलायुक्त, अयोध्या गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या प्रवीण द्वारा निरीक्षण कर राहत बचाव कार्य में लगी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रशासन के अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने तथा खाद्य सामग्री की व्यवस्था करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










