HomeSitapurसीआईसीएसई के घोषित परिणामों से सेंट जोसेफ कालेज समूह में छायी खुशी...

सीआईसीएसई के घोषित परिणामों से सेंट जोसेफ कालेज समूह में छायी खुशी सेंट जोसेफ कॉलेज सीतापुर रोड शाखा की जाह्नवी तिवारी 99% अंक हासिल करके रचा इतिहास

सीआईसीएसई के घोषित परिणामों से सेंट जोसेफ कालेज समूह में छायी खुशी सेंट जोसेफ कॉलेज सीतापुर रोड शाखा की जाह्नवी तिवारी 99% अंक हासिल करके रचा इतिहास

चुनौतियों का सामना करने से होती है लक्ष्य की प्राप्ति: पुष्पलता अग्रवाल
तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। बुधवार को घोषित आईसीएसई/आईएससी कक्षा 10 व 12 की परीक्षा परिणामों से सेंट जोसेफ समूह के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड गयी। आईएससी 12वीं में सीतापुर रोड शाखा की जाह्नवी तिवारी 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल कर इतिहास रचा जिससे उसके डॉक्टर बनने का सपना साकार हो जाएगा। वहीं आकांक्षा सिंह 98.25 प्रतिशत के साथ दूसरे व 98.00 प्रतिशत के साथ शुभी यादव विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही। इस बार के परीक्षा परिणामों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने 95 प्रतिशत अंक और उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय समूह का नाम रोशन किया।
सभी शाखाओं में शत-प्रतिशत परीक्षाफल के साथ आईसीएसई में राजाजीपुरम शाखा की अदिति टंडन ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सेट जोसेफ की टॉपर बनी व बीबी हफ़सा 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान सेंट जोसेफ समूह की संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षक-क्षिक्षिकाओं को सफलता की बधाई देते हुये कहा कि जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए चुनौतियों का सामना पड़ता है। सेंट जोसेफ कालेज के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने सभी शाखाओं की प्रधानाचार्यों के साथ मेधावियों को बधाई देते हुये उनकी सफलता के लिए शुभकामना दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read