Homeहरदोईजिलाधिकारी ने सीमा स्तम्भों के सम्बन्ध में की बैठक

जिलाधिकारी ने सीमा स्तम्भों के सम्बन्ध में की बैठक

जिलाधिकारी ने सीमा स्तम्भों के सम्बन्ध में की बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सीमा स्तम्भों को लगाने की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर सीमा स्तम्भ लगाए गए हैं, उनकी सूची तहसीलों को उपलब्ध करा दी जाय। अवशेष स्थानों पर स्तम्भ लगाने का कार्य जल्द कराया जाय। सीमा स्तम्भ लगाने के लिए सम्बंधित लेखपाल के साथ समन्वय स्थापित किया जाय। स्तम्भ लेखपाल द्वारा चिन्हित स्थान पर लगाया जाये। स्तम्भ स्थापन रिपोर्ट पर जेई व लेखपाल के संयुक्त हस्ताक्षर कराये जायं। जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अब तक स्थापित स्तम्भों का सत्यापन करा लिया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, लोक निर्माण विभाग खण्ड 1 के अधिशाषी अभियंता परमिंदर सिंह, खण्ड 2 के अधिशाषी अभियंता अरविन्द मौर्य सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read