महाकुम्भ से लौट रही बसों की हुई टक्कर, 27 घायलों में 17 की हालत नाजुक
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। वाराणसी हाईवे पर गगहा के सराय चौराहा के पास शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही दो रोडवेज बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बस यात्रियों को उतार रही थी तभी दूसरी बस तेज रफ्तार में आई और सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं जिनमें 17 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से निकाला गया। घायलों को गगहा सीएचसी ले जाया गया जहां से 17 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बस यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे रुकी थी लेकिन दूसरी बस तेज रफ्तार में थी और उसे संभाल नहीं सकी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बस यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे रुकी थी लेकिन दूसरी बस तेज रफ्तार में थी और उसे संभाल नहीं सकी। सवाल यह उठता है कि क्या बस को सही जगह खड़ा किया गया था और क्या दूसरी बस के ड्राइवर ने हाईवे पर सुरक्षा नियमों का पालन किया था? घायलों की पहचान कर ली गई है। इनमें कई नेपाल और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं।
घायलों में विशाल यादव (रमवापुर, लुम्बिनी, नेपाल), हीरामति यादव (रमवापुर, लुम्बिनी, नेपाल), विन्जन यादव (रमवापुर, लुम्बिनी, नेपाल), कृष्णा यादव (रमवापुर, लुम्बिनी, नेपाल), परमिला देवी (रमवापुर, लुम्बिनी, नेपाल), बासमति यादव (रमवापुर, लुम्बिनी, नेपाल), रामचन्द्र यादव (रमवापुर, लुम्बिनी, नेपाल), अनुराधा (रमवापुर, लुम्बिनी, नेपाल), सुशीला देवी (बरना चौराहा, रमवापुर, लुम्बिनी, नेपाल), उर्मिला देवी (अहिरौली, लुम्बिनी, नेपाल), रामरति देवी (रूपनदेही, परसा, रमवापुर, लुम्बिनी, नेपाल), कालिंदी (विशुनपुर, महराजगंज), वंदना पटेल (हरिहरपुर, महराजगंज), अरुण कुमार (अहिरौला टोला, गोरखपुर), मीना कुमारी (अहिरौला टोला, गोरखपुर), प्रतीक शुक्ला (बसडोला, सरदारनगर,गोरखपुर), विद्यासागर (रमवापुर पट्टी, कुशीनगर), रामसेवक (बेलवा, कुशीनगर), संजय मल्ल (अमहिया, गोरखपुर), धर्मेंद्र सिंह (इस्लामपुर, गोरखपुर), शाह आलम (पोखर टोला, राजघाट, गोरखपुर), अर्चना दूबे (सोनहरिया, करंडा, गाजीपुर), चंद्रावती देवी (रमवापुर, लुम्बिनी, नेपाल), सुशीला (खलीलाबाद), संगीता (नेपाल), प्रमिला (नेपाल), उर्मिला देवी (खरसा चौराहा, रमवापुर, लुम्बिनी, नेपाल) हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






