Homeअमेठीजिला मजिस्ट्रेट ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम में 10 को किया जिला बदर

जिला मजिस्ट्रेट ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम में 10 को किया जिला बदर

जिला मजिस्ट्रेट ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम में 10 को किया जिला बदर

आदेशित तिथि से 6 माह की अवधि के लिये जनपद की सीमा से किया गया निष्कासित
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। जिन व्यक्तियों का आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नही करता है, ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ा रूख अपनाते हुये जिला मजिस्ट्रेट राकेश मिश्र ने जनपद के विभिन्न थानाध्यक्षों के माध्यम से पुलिस अधीक्षक की संस्तुति सहित प्राप्त गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के वादों के तहत कार्यवाही करते हुये उन्हें जनपद की सीमा से 06 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट ने जिन 10 अभियुक्तों को जिला बदर किया है, उनमें अभियुक्त महेश सिंह पुत्र वीरेन्द्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम पिण्डारा महराज थाना मुसाफिरखाना, सलमान पुत्र हारून निवासी ग्राम रसूलपुर थाना कमरौली, शारिफ पुत्र मो0 रफीक निवासी ग्राम अलीनगर थाना जायस, शिव बहादुर पुत्र शिव प्रसाद निवासी ग्राम जनापुर थाना जामों, नूर मोहम्मद पुत्र स्व0 यार मोहम्मद निवासी ग्राम मटेरिया मजरे जनापुर थाना मोहनगंज, साकिर पुत्र सालिकरजा निवासी ग्राम मंगरौरा थाना कमरौली, धनंजय सिंह उर्फ पप्पू पुत्र कुंवर बहादुर सिंह निवासी ग्राम सकरावा थाना गौरीगंज, कयूम पुत्र शोहबत अली निवासी ग्राम पालपुर तकिया मजरे सिधियावां थाना जगदीशपुर एवं पंकज सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम नसीराबाद थाना जगदीशपुर तथा वैभव प्रताप सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र स्व0 कामता प्रसाद सिंह निवासी ग्राम व थाना पीपरपुर जनपद अमेठी के नाम शामिल हैं, को आदेशित तिथि 11 सितम्बर से 6 माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित (जिला बदर) किया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गुण्डा तत्व एवं आपराधिक कार्य में संलिप्त लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। जनपद के किसी भी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कोई भी असामाजिक तत्वों द्वारा यदि लोकशांति व लोक सुरक्षा को भंग करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read