प्रधानमंत्री से मिले हेमंत एवं कल्पना सोरेन, कहा— हम यहां आशीर्वाद लेने आये हैं
तेजस टूडे ब्यूरो
नीरज कुमार
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में बंपर जीत मिलने के बाद एक बार फिर से झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है।
कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य दिग्गजों को न्योता देने में पहुंचे हैं। मंगलवार को हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से पहले हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद भवन में मिले। बता दें कि विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 81 में से 34 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भाजपा ने 21ए आजसू ने एक, लोजपा रामविलास ने एक, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने एक, जनता दल यूनाइटेड ने एक सीट पर जीत मिली।
——इनसेट——
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिले हेमंत सोरेन
कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि आप सभी को नमस्कार। आने वाले दिनों में भी बैठकें होंगी। बहुत सारी बातें हैं। हमें अपनी सरकार बनानी है। हम यहां आशीर्वाद के लिए आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के पहले हेमंत सोरेन अपनी पत्न के साथ संसद भवन में गृह मंत्री अमिल शाह मुलाकात कर शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए न्योता दिया।
——इनसेट——
हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से की मुलाकात
कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






