डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने नवागत जनपद न्यायाधीश का किया स्वागत

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने नवागत जनपद न्यायाधीश का किया स्वागत

तेजस टूडे ब्यूरो
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्जापुर। नवागत जनपद न्यायाधीश अरविन्द मिश्रा का डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने भव्य स्वागत किया जहां अधिवक्ताओं ने उन्हें मालार्पण किया। साथ ही उन्हें मां विंध्यवासिनी देवी का चित्र, चुनरी आदि भेंट किया। इस मौके पर बार अध्यक्ष संजय उपाध्याय, सचिव कैलाश यादव एडवोकेट, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन से सुरेश त्रिपाठी एडवोकेट, बैकुंठ त्रिपाठी एडवोकेट, शशांक शेखर चतुर्वेदी एडवोकेट, रामकृष्ण द्विवेदी एडवोकेट, कृष्ण गोपाल वर्मा एडवोकेट, योगेश चंद द्विवेदी ने माला पहनाकर जनपद न्यायाधीश का स्वागत किया। वहीं जनपद न्यायाधीश ने कहा कि बार एवं बेंच का इस प्रकार का मधुर सम्बंध होगा कि पूरे प्रदेश में अव्वल होगा। अधिवक्ताओं ने भी आश्वस्त किया कि न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ता रथ के दो पहियों के समान न्यायिक कार्य करेंगे। इस अवसर पर एडीजे बलजोर सिंह, एडीजे चंद गुप्त यादव, सीजेएम प्रज्ञा सिंह, एसीजेएम पल्लवी सिंह सहित तमाम न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA