पैसों के लेन-देन में हुई थी तेज नरायन की हत्या
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। विगत 18 मार्च को जैदपुर थाना क्षेत्र में बाग के कुएं से बरामद हुए तेज नारायन के शव की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बीबीपुर गांव निवासी चन्द्रभान दीक्षित द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसके भाई तेज नरायन दीक्षित का शव कौरहापुरवा के पास घेरवा बाग में स्थित कुंआ में मिला है।

हत्या में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल व मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर हत्या की घटना में संलिप्त शिवा रावत व रिंकू उर्फ त्रिभुवन रावत पुत्र गंगाराम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि विगत 16 मार्च की शाम को मृतक व अभियुक्त ने साथ बैठकर शराब का सेवन किया एवं उसके बाद पैसों को लेकर विवाद हुआ और अभियुक्तों ने तेज नरायन दीक्षित के सिर पर ईंट से वार करके उसे कुएं में फेक दिया था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














