जर्जर विद्यालय बना ग्रामीणों की जान का खतरा
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। विकास खण्ड नाथ नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत गायघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय की जर्जर स्थिति को देखते हुए 6 माह पहले विभागीय जांच के बाद विद्यालय को निष्परियोज्य कर दिया गया था लेकिन लापरवाही के चलते आज तक उसे निष्मार नहीं किया जा सका जो ग्रामीण और उनके बच्चों के जीवन के लिए खतरा बना हुआ है।
मालूम हो कि नाथनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गायघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय काफी पुराना और जर्जर होने के कारण शिक्षा विभाग के जांच में उसे 6 माह पहले ही निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया गया था। बच्चों के पठन-पाठन के लिए नए विद्यालय भवन का निर्माण कराया गया लेकिन उक्त विद्यालय को गिराया नहीं गया गांव के बच्चे बरसात और धूप में विद्यालय के बरामदे में खेलते हैं। यही नहीं वहां कभी-कभार जानवर भी सरण ले लेते हैं। ऐसे में कभी अनहोनी घटना घटने पर कई लोगों की जान जा सकती है। ऐसे में उसे ढहाया जाना अति आवश्यक है। ग्राम निवासी लखन वीर आर दुसाध प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि विद्यालय को निष्प्रयोज्य घोषित हुए 6 माह बीत गया लेकिन आज तक उसे गिराया नहीं गया विद्यालय में पढ़ाई तो नहीं होती है लेकिन गांव के अन्य बच्चे खेलने कूदने के लिए विद्यालय हाल में चले जाते हैं जिससे उनके जीवन को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि तत्काल विद्यालय को ढहाया जाए। अन्यथा बरसात में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्रीय एसडी आई अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि विद्यालय को गिराने की प्रक्रिया चालू है। शीघ्र ही उसे जमींदोज कर दिया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













