जेपी इण्टरनेशनल स्कूल में जिला शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
दिव्यांशु व आस्था ने शतरंज प्रतियोगिता में मारी बाजी
तेजस टूडे ब्यूरो
तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन जौनपुर द्वारा अण्डर-19 डिस्ट्रिक्ट लेवल रैपिड चेस टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसमें कुल 62 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
चेस प्रतियोगिता में 6 राउंड का खेल कराया गया जिसमें ग्रुप अंडर 11 में आयूश भट्ट, आदित्य गुप्ता, आरव सिंह एवं अद्विका कश्यप व ग्रुप अंडर 15 में सिद्धेश सिंह, अर्पित दूबे, उत्सव द्विवेदी एवं स्प्रिहा मिश्रा, हुरिया सिफत, मेधा मिश्रा एवं ग्रुप अंडर 19 में बालक वर्ग में प्रथम स्थान दिव्यांशु गुप्ता, द्वितीय रितेश जायसवाल एवं तृतीय मयंक त्रिपाठी व बालिका वर्ग में प्रथम आस्था, द्वितीय दिशा सिंह एवं तृतीय स्थान ख्वाहिश का रहा। प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. पुनीत कश्यप चिकित्साधिकारी सुजानगंज ने कहा कि ग्रामीणांचल में इस प्रकार के खेल प्रतियोगिता का आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। इन्हीं सब छोटे छोटे प्रतियोगिताओं को पास करते हुए बच्चे एक दिन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को मेडल दिलाकर विश्व स्तर पर देश का नाम ऊंचा करते हैं। शतरंज प्रतियोगिता के आयोजक एवं विद्यालय प्रबंधक डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जीवन में हम प्रतिदिन प्रतियोगिता से गुजरते हैं जिससे हमारे अंदर और भी निखार आता है। कार्यक्रम में टूर्नामेंट निदेशक डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी, प्रिंसिपल प्रीति सिंह, जनरल सेक्रेटरी आलोक यादव, अभिषेक मिश्रा, प्रतिभागी छात्र छात्रा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पीसी मिश्रा ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













