डेढ़ पखवाड़े से खराब है डाकघर महुली का कम्प्यूटर
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। उप डाकघर महुली में आधार कार्ड बनाने के लिए लगाए गए कंप्यूटर पिछले डेढ़ पखवारे से खराब पड़ा हुआ है जिससे आए दिन लगभग 200 से अधिक लोग आधार संशोधन के लिए वापस जा रहे हैं जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मालूम हो कि महुली बाजार स्थित उप डाकघर में लगे कंप्यूटर खराब होने से आम जनता व स्कूली बच्चों का आधार कार्ड संशोधन या नया नहीं बन पा रहा है जिससे लोगों के तमाम जरूरी काम में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने डाकघर के अधिकारियों से किया लेकिन आज तक कंप्यूटर को ठीक नहीं कराया गया जिसको लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फुट रहा रहा है। डाकखाने पर आधार बनाने व संशोधन करने आए ग्रामीण संजय यादव आलमगीर भगवान दास सिरजावती पूनम देवी शेषनाथ रामनाथ शिवनाथ हरिश्चंद्र रेहाना खातून इकबाल अहमद आदि ने बताया कि उन्हें डाकघर में तैनात कर्मचारी दो-चार दिन का मोहलत मांगते हैं और काम करने की बात करते हैं लेकिन 20 दिन से अधिक समय गुजर गया। खराब कंप्यूटर बन कर वापस डाकखाने में नहीं आया जिससे तमाम लोगों का बैंक व अन्य कागजात संबंधी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। बिना आधार के कोई काम होना संभव नहीं है इसलिए कंप्यूटर को तत्काल सही करा कर लगाए जाने की आवश्यकता है ताकि जनता की तमाम समस्याएं दूर हो सके। इस संबंध में उप डाकघर में तैनात कंप्यूटर प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दो माह पहले नई कंप्यूटर मशीन नहीं आई थी। डेढ़ पखवारा पहले कंप्यूटर खराब होने के कारण उसे हेड ऑफिस बस्ती डाकघर पर भेज दिया गया था वहां ठीक ना होने पर उसे गोरखपुर रेंज में भेजा गया है। जैसे ही कंप्यूटर बनकर आएगा आधार बनाने और संशोधन करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जनता की समस्या के प्रति डाकघर के कर्मचारी भी गंभीर हैं लेकिन उनके सामने मजबूरी है। बिना कम्प्यूटर के कोई काम संभव नहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













