जनपद में सीमित संसाधनों के बावजूद अपने हौसलों को उड़ान देती है महिलाएं
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत चलाए जा रहे मिशन शक्ति (चतुर्थ चरण) जागरुकता अभियान के क्रम में जनपद में समाज में महिलाओं बालिकाओं को लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीड़िताओं को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाये जाने के सम्बन्ध में सभी थाना क्षेत्रों में गोष्ठी आयोजित की गयी। साथ ही समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं जैसे- ग्राम प्रधान, एएनएम, शिक्षक एवं स्वयं सहायता समूहों आदि को उनके सराहनीय कार्य के लिए उनको प्रोत्साहित करते हेतु सम्मानित किया गया। महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि समाज के निर्माण में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, भविष्य में भी महिलाओं को अपने अधिकारों की पूरी-पूरी जानकारी रख समाज निर्माण के लिए अपने जिम्मेदारियां का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा, तभी समाज के विकास में महिलाएं अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















