डेहरी-डुमरांव-बलिया नई रेललाइन निर्माण की मांग
तेजस टूडे ब्यूरो
संजय तिवारी
डेहरी ऑन सोंन (रोहतास)। टीम डेहरीयंस के संस्थापक सह अध्यक्ष चन्दन कुमार ने बक्सर सांसद सुधाकर सिंह को डेहरी-डुमराव-बलिया नई रेल लाइन निर्माण के लिये दिल्ली में ज्ञापन सौंपा। साथ में टीम डेहरीयंस के धनंजय गुप्ता भी मौजूद रहे।
विगत 15 वर्षों से डेहरी,नासरीगंज, काराकाट, गोरारी, विक्रमगंज, गोसालडीह, ढ़ेदगाँव कौआथ, बाभनौल, परमडीह, भटौली, नावानगर, कातिकनार, केसठ, कुरान सराय, डुमराव, सिमरी, नियाजीपुर, गंगौली, बलिया रेलवे लाइन की माँग की जा रही है, क्योंकि इस नये रेलवे लाइन के बनने से दियारांचल से लेकर दक्षिणी बिहार के लोगों का जुड़ाव के साथ बुद्ध सर्किट के साथ आधा दर्जन जिलों से हो जायेगा। डेहरी के इस रेलखण्ड के निर्माण से जो लोग डेहरी से बलिया बनारस होकर करीब 7-8 घंटे में पहुँचते हैं, उनको इस नये रेलवे लाइन से 2-3 घंटे में पहुँच सकते हैं। साथ ही कम दूरी तय करने से आर्थिक बोझ भी कम हो जायेगा और रेलवे को अच्छी राजस्व कि प्राप्ति भी होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









