संदिग्धावस्था में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र के लालगंज द्वितीय गांव निवासी युवक शव संदिग्ध अवस्था में देर शाम रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक बीघापुर थाना क्षेत्र के लालगंज द्वितीय गांव निवासी अरविंद उर्फ भूरे 25 पुत्र भगवान चरण बुधवार की शाम घर पर मौजूद था जबकि परिजन खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। बुधवार देर शाम जब परिजन घर पहुंचे तो गांव के बाहर मवेशी बांधने के लिए रखे छप्पर पर प्लास्टिक की रस्सी से अरविंद का शव फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गये। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। मौत को लेकर परिजन कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके हैं। मृतक तीन भाई दो बहनों में पांचवे नंबर का था। परिजनों के मुताबिक उसकी शादी नहीं हुई थी। सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा लक्ष्मण प्रसाद पांडेय ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











