HomeGhazipurपास्को एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

पास्को एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

पास्को एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
बहरियाबाद, गाजीपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया आरोपी का गुरुवार को चालान कर कोर्ट में पेश करते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष बहरियाबाद शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार की रात उपनिरीक्षक बलवन्ता के साथ कांस्टेबल कौशल कुमार, कांस्टेबल अवनीश पटेल थाना बहरियाबाद पर दर्ज पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त चन्द्रशेखर पुत्र स्व. नाथू राम निवासी ग्राम पलिवार को गिरफ्तार किया। रायपुर चौराहे से पलिवार की तरफ जाने वाली सड़क की पुलिया के पास से रात करीब 9.40 बजे गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 119/ 2024 में वांछित चल रहा था जिसे स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read