डीसीपी गोमती जोन ने रामेश्वर मन्दिर, घाट सहित मेला क्षेत्र का किया अवलोकन
एसडीएम राजातालाब, एसीपी सदर गोमती जोन, जन्सा व बड़ागांव एसओ समेत पुलिसकर्मियों संग हुई बैठक
अतुल राय
रामेश्वर, वाराणसी। काशी क्षेत्र के सुप्रसिद्ध लोटा-भंटा मेला के कुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए डीसीपी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह, एसडीएम राजा तालाब अमित कुमार, एसीपी सदर अजय श्रीवास्तव ने एसओ जंसा, बड़ागांव व पुलिस बल के साथ स्थानीय मन्दिर महंत व पुजारी, प्रधानों, वालेंटियर संग पुलिस चौकी रामेश्वर में बैठक कर सुरक्षा के बाबत जानकारी ली और स्थलीय निरीक्षण किया।
रामेश्वर मन्दिर, घाट, बाजार सहित मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। राधा-कृष्ण मंदिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा, रामेश्वर महादेव मंदिर पुजारी अनूप तिवारी, स्थानीय प्रधानों व स्वयंसेवकों से जानकारी ली। विभिन्न विभागों के कार्यो की प्रगति व व्यवस्था की समीक्षा की। डीसीपी गोमती जोन कहा कि देर रात से बड़े वाहनों के आवागमन बंद रखने, दो पहिया वाहनों का मेला क्षेत्र में प्रवेश पूर्ण रूप से बंद रखने, शोहदों, चेन स्नेचिंग पर कड़ी नजर रखने, रामेश्वर घाट व मन्दिर पर पुरुष, महिला कांस्टेबल की तैनाती, ध्वनि विस्तारक द्वारा बराबर सूचनाएं प्रसारित करने, पेयजल, प्रकाश, स्वास्थ्य सेवाओं संग जल पुलिस, अग्निशमन दल, एम्बुलेंस व ध्वनि विस्तारक सेवा बूथ की दुरुस्त व्यवस्था व मन्दिर में सीसी कैमरे से निगरानी पर जोर दिया। एसीपी अजय श्रीवास्तव ने कहा कि विशाल मेले में हर लोगों के सहयोग के साथ सेवा भावना से योगदान होनी चाहिए। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी व्यवस्था रहेगी कि कोई अप्रिय घटना न होने पाये। मेले के सकुशल सम्पन्न होने की कामना संग पुलिस अधिकारियों ने रामेश्वर मन्दिर देवालय में मत्था टेका। अधिकारियों संग प्रमुख रूप से एसओ जन्सा राकेश पाल, एसओ बड़ागाँव राजकुमार पांडेय, जन्सा चौकी प्रभारी अभिषेक राय, प्रभारी रामेश्वर चौकी संदीप पांडेय व गोमती जोन से जुड़े अन्य पुलिसअधिकारी शामिल रहे। बैठक के पूर्व में एडीसीपी सरवरण टी0 ने पुराने पुल, घाट व तैयारी का जायजा लिया। प्रमुख रूप से महंत मद्रासी बाबा, पुजारी अन्नू तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि राम प्रसाद, प्रधान जगापट्टी घनश्याम सिंह यादब, प्रधान शशि सिंह, शिवशंकर सिंह, विशाल गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














