Homeआजमगढ़कम्प्यूटर की शिक्षा ग्रहण करने वाले कभी बेरोजगार नहीं रहते: हनुमान शर्मा

कम्प्यूटर की शिक्षा ग्रहण करने वाले कभी बेरोजगार नहीं रहते: हनुमान शर्मा

कम्प्यूटर की शिक्षा ग्रहण करने वाले कभी बेरोजगार नहीं रहते: हनुमान शर्मा

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। शार्प कंप्यूटर बस्ती भुजबल बाजार में धूमधाम से कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाया गया। संस्था के डायरेक्टर हनुमान शर्मा ने अपनी उपलब्धियां को गिनाते हुए मीडियाकर्मियों से बताया कि आज इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर सैकड़ो लोग जो बेरोजगारी के दौर से गुजर रहे थे। आज रोजगार प्राप्त कर लोगों के लिए मिसाल बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बिना कंप्यूटर के किसी भी तरह विकास की कल्पना करना यह मात्र संजोग ही कहा जाएगा। कंप्यूटर साक्षरता दिवस की मनाने की परंपरा 2001 दिसंबर 2 से शुरू हुई और आज लगातार प्रगति पथ पर चल रही है। इसके द्वारा हम जमीन से लेकर आसमान तक की व्यवस्था का आकलन घर बैठे एक रूम में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह वह व्यवस्था है जिससे दूर बैठे लोगों की जानकारी हम यहां पर अपने किसी भी मोबाइल सेट या अन्य संसाधन व्यवस्था से जानकारी कर लोगों तक पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं, जब विकास की बात आती है तो सबसे पहले इसी कंप्यूटर को ध्यान में रखकर लोगों को यह व्यवस्था देने का पूरा प्रयास किया जाता है कि अगर कंप्यूटर ना होता तो आज जो यह विकास हो रहा है। यह किसके भरोसे पर होता? उन्होंने कहा कि पहले मैं देखता था कि जब किसी दुकानदार के पास सामान की लंबी लिस्ट हुआ करती थी तो बड़े पैमाने पर जोड़—घटाने करके कहीं न कहीं उत्तर भी गलत कर देता था लेकिन आज इस कंप्यूटर कैलकुलेटर या अन्य संसाधन जो अत्यधिक व्यवस्था के लिए जाने जाते हैं। उसके माध्यम से क्षण भर में हम बड़े से बड़ी गिनती का जोड़ आसानी से निकाल लेते हैं। उन्होंने अपने सभी छात्रों से आह्वान किया कि आप लोग कंप्यूटर की शिक्षा जहां ग्रहण करिए वहां पर धैर्य, साहस के साथ इस व्यवस्था में लगे रहिए। साथ ही आपके द्वारा ऐसा कोई आचरण, कर्तव्य करें जिससे सामने वाले को किसी भी तरह से दुख तकलीफ हो। आप प्रयास करिए कि शिक्षा की ऊंचाइयों को लगातार चुने और बेरोजगारी के जहां पर जो दौर चल रहा है, उसको समाप्त करिए और सारी व्यवस्था की एकमात्र यही चाबी है जिससे काफी हद तक बेरोजगार समाप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर शिवम, सौरभ, रागिनी पांडेय, पूजा, सूरज, मनीषा, निर्जला, सुमित, आदर्श, मृदुल, गौरव स्नेहा, सोनी गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read