सलोन की होम बजाज एजेंसी का कर्मचारी ग्राहकों से करता है अवैध वसूली
सोनू यादव नामक दलाल ग्राहक से पेनाल्टी के नाम पर करता है धनउगाही
सलोन कस्बे के ऊंचाहार रोड पर मौजूद है यह एजेंसी जहां ग्राहक होते हैं शिकार
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। अखबार में छपी तस्वीर को जरा गौर से देखिए। कहीं आप भी इस शख्स के काले कारनामों के शातिराने अंदाज से शिकार तो नहीं हो गये। यदि आपके जेहन में बाइक खरीदने की चाहते हैं और आप बाइक खरीदने सलोन कस्बा क्षेत्र की होम बजाज एजेंसी में बाइक खरीदने की सोच में हैं तो आपको सावधान होने की जरुरत है। जी हां, क्योंकि सलोन की होम बजाज एजेंसी के जिम्मेदारों की संरक्षण में बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को सोनू यादव नामक दलाल कर्मचारी बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को गुमराह कर धड़ल्ले से चूना लगा रहा है। हालाँकि उसके इन कारनामों की साक्ष्य सहित एक युवक ने लिखित शिकायत सलोन थाना में दर्ज कराकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है जिस पर सलोन पुलिस ने जांच कर जल्द कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है। बताते चलें कि सलोन क़स्बा क्षेत्र में यूं तो दर्जनों बाइक एजेंसियां मौजूद हैं किंतु उसमें से एक होम बजाज एजेंसी है जो सलोन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित ऊंचाहार रोड के ठीक सामने है। विदित हो कि इस एजेंसी में पहुंचते ही एक सोनू यादव नाम का सख्स मिलेगा जिसे अगर दलाल भी कहें तो इसमें कोई संदेह की बात नहीं है। जिम्मेदारों की संरक्षण में इसी सख्स की संरक्षण में होम बजाज एजेंसी में काफी अर्से से बाइक खरीदने वाले ग्राहकों से अवैध वसूली का खेल चल रहा है। कहीं बाइक के कागजात के नाम पर ग्राहकों को गुमराह करके वसूली करेगा तो कहीं यदि कोई बकाया राशि बाकी है और आप कुछ दिनों बाद उसे जमा करने जाते हैं तो पेनाल्टी के नाम पर भी आप से धन उगाही करेगा।
यहां तक कि सलोन की होम बजाज एजेंसी में नई बाइकों की सर्विसिंग से लेकर नये सामान एजेंसी में लगवाने तक में बाइक खरीदने वाले ग्राहकों से आये दिन ग्राहक अवैध वसूली के शिकार होते चले आ रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर होम बजाज एजेंसी से फायनेंस पर बाइक लेने वालों को सोनू यादव नाम का होम बजाज एजेंसी सलोन में कार्यरत यह दलाल किस्म का सख्स जमकर चूना लगा रहा है। हो कुछ भी किंतु बाइक खरीदने की मंशा लेकर होम बजाज एजेंसी में जाने वाले ग्राहकों को ऐसे दलाल किस्म के कर्मचारी से सावधान होने की जरुरत है। कहीं आप भी होम बजाज एजेंसी जाकर ऐसे दलालों के चंगुल में न फंस जायं, इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है। अब देखना यह है कि आखिर बाइक खरीदने वाले ग्राहकों से अवैध वसूली का खेल कब तक चलेगा। हालांकि होम बजाज से बाइक खरीदने में अवैध वसूली का कई क्षेत्रीय ग्रामीण शिकार हुए हैं। हालांकि होम बजाज एजेंसी के घपलेबाज कर्मचारी की शिकायत पुलिस की चौखट पर पहुंच गई है। सलोन पुलिस ऐसे दलालों पर शिकंजा कसने में कामयाब होती है या फिर यह खेल चलता ही रहेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














