HomeJaunpurदबंगों ने बीडीसी के पति को पीटकर किया घायल

दबंगों ने बीडीसी के पति को पीटकर किया घायल

दबंगों ने बीडीसी के पति को पीटकर किया घायल

सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर (टीटीएन) 12 जुलाई। स्थानीय थाना क्षेत्र के आशानंदपुर गांव निवासी बीडीसी को क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिये मनचाहा मत नहीं देने पर सेमुही बाजार में दबंगों ने बीडीसी पति की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से बाजार में दहशत मच गई। आरोप है कि दबंगों ने बीडीसी के पति को अपहरण करने का भी प्रयास किया लेकिन बाजार वालों के एकजुट होकर दबंगों को ललकारने पर बीडीसी पति को छोड़कर भाग गये। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

दुकान में घुसी बस, एक की मौत, आधा दर्जन जख्मी

जानकारी के अनुसार रामपुर विकास खंड के ग्रामसभा आशानंदपुर निवासी राजेश श्रीवास्तव का सेमुही बाजार में दुकान है। रविवार को राजेश श्रीवास्तव अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि रविवार सायंकाल चार-पांच स्कॉर्पियो सवार दबंग बाजार स्थित दुकान पर पहुंचे। दुकान के बाहर बुलाकर जमकर पिटाई किया। जब भागकर दुकान के अंदर जाने लगा तो जबरदस्ती स्कॉर्पियो में बैठाने लगे।

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

तभी बाजारवासी विरोध करने लगे और ललकारते हुए दुकानदार दबंगों की ओर बढ़े। दुकानदारों के एक साथ जुटते देख सभी दबंग भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रामपुर इं. विजय शंकर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दबंग बदमाशों की तलाश जारी है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

Must Read