सीएससी प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत चल रही सीएससी के माध्यम से एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीएससी राज्य कार्यालय से आशुतोष सिंह व विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने संचालकों को सर्विसेज के बारे में जानकारी दी। केंद्र संचालकों की कार्यशला में सभी लोगो का जिला प्रबंधक रवि, राजेश व शैलेन्द्र ने स्वागत किया। केंद्र संचालकों को आशुतोष सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित किया।
कार्यशाला में आयुष्मान भारत, बिजली बिल, स्वास्थ्य बीमा, इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस बैंकिंग सेवा आधार सेवा डॉक मित्र, डीजीपे, आईआरसीटीसी, लेबर रजिस्ट्रेशन, गैस बुकिंग, एनपीएस आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में सभी से मिलने वाले कमीशन पर भी चर्चा हुई। सेवाओं से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया गया। बजाज, टीवीएस क्रेडिट से सिद्धार्थ सिंह, डिजिट से निशांत, इंडिया फर्स्ट लाइफ से शुभम, एचडीएफसी एर्गो से अनिल, एक्सिस बैंक के बैकुंठ दुबे और एचडीऍफ़सी बैंक से शमशाद हुसैन प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव ट्रेनिंग करा विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












