Homeबहराइचप्रदर्शनी पण्डालों का राजदूत शिष्ट मण्डल ने किया अवलोकन

प्रदर्शनी पण्डालों का राजदूत शिष्ट मण्डल ने किया अवलोकन

प्रदर्शनी पण्डालों का राजदूत शिष्ट मण्डल ने किया अवलोकन

कृषकों को वितरित किया नैपियर घास का बीज
अब्दुल शाहिद
बहराइच। आकांक्षात्मक जनपद बहराइच के भ्रमण पर आये राजदूतों के शिष्ट मण्डल आयरलैण्ड के अखिलेश मिश्रा, जेनेवा के इन्द्रमणि पाण्डेय, जार्डन के अनवर हलीम, नेपाल के नवीन श्रीवास्तव, न्यूज़ीलैण्ड की सुश्री नीता भूषण, कज़ाकिस्तान की सुश्री शुभदर्शिनी त्रिपाठी, दक्षिण कोरिया के अमित कुमार व संयुक्त राष्ट्र जेनेवा में नियुक्त राजदूत स्थानीय प्रतिनिधि दिनकर अस्थाना ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में स्वास्थ्य, आईसीडीएस, आयुर्वेद, होमियोपैथी, यूनानी, कृषि, रेशम, उद्यान, मुख्यमंत्री आवास योजना, मत्स्य विभाग, गन्ना विकास विभाग, एन.आर.एल.एम. व शिक्षा इत्यादि विभागों की ओर से लगाये गये प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी पण्डालों के अवलोकन के दौरान कृषि विभाग के स्टाल पर शिष्ट मण्डल के सदस्यों द्वारा कृषकों को नैपियर घास के बीज के साथ मसूर व सरसों के बीज मिनी किट का वितरण किया। साथ ही आईसीडीएस के स्टाल पर बच्चों को अन्नप्रासन कराया एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की। तथा प्रदर्शनी में विकास की थीम पर उकेरी गई रंग-बिरंगी रंगोली को भी देखा। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read