HomeFirozabadमंदिर गेट पर चबूतरा निर्माण को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार की हुई...

मंदिर गेट पर चबूतरा निर्माण को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार की हुई मौत

मंदिर गेट पर चबूतरा निर्माण को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार की हुई मौत

रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। शहर के दक्षिण थाना क्षेत्र के मुहल्ला टीला में मंदिर के गेट पर चबूतरा निर्माण को लेकर एक मुस्लिम परिवार और चबूतरे का निर्माण करा रहे कुछ लोगों के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया। इस बीच एक दुकानदार बेहोश होकर गिर गया। उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मुहल्ले में तनाव है।

जानकारी के अनुसार कुशवाहा समाज के मंदिर के बाहर चबूतरा निर्माण कराने को लेकर पांच माह से संबंधित लोगों का पड़ोस में रहने वाले हाजी इरशाद के परिवार से विवाद चल रहा है। उस समय विवाद के बीच कुशवाहा समाज के आधा दर्जन परिवारों ने अपने मकान के बाहर पलायन करने का पोस्टर चस्पा किया था। दोनों पक्षों के लोग पाबंद किए गए थे। उस वक्त पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने यथास्थिति रखने के आदेश दोनों पक्षों को दिए थे। शुक्रवार सुबह कुशवाहा समाज के कुछ लोग चबूतरे का निर्माण कराने लगे।

इसका विरोध करते हुए इरशाद और उनके स्वजन ने कहा कि चबूतरा बनने से उनके मकान का रास्ता अवरुद्ध होगा। दोनों पक्षों में हुए विवाद के बीच 50 वर्षीय ब्रजेश कुशवाहा बेहोश होकर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। उनके मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। ब्रजेश की चंद्रवार गेट में परचूनी की दुकान थी। घटना की सूचना पर दक्षिण और लाइनपार थाने की पुलिस पहुंच गईं। इंस्पेक्टर दक्षिण राजेश पांडेय ने बताया कि ब्रजेश की मृत्यु हार्ट अटैक से होने की आशंका है। शव के पीएम रिपोर्ट से मौत का वास्तविक कारण का पता चलेगा। किसी के खिलाफ शिकायती पत्र नहीं मिला है। मौके पर फोर्स तैनात है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read