रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास
राम प्रकाश गौतम
सिरसागंज, फ़िरोज़ाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में गांव आलमपुर झपटा के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा मिला है। पुलिस को सूचना मिली कि भदान स्टेशन के पास गांव आलमपुर झपटा के करीब एक अज्ञात शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। फिलहाल शव की अभी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। ज्यादातर लोग रेल से कटकर मृत्यु होने की आशंका जता रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











