मध्य प्रदेश में अपने वादे पर अडिग रहे कांग्रेस: शिवपाल
अमित त्रिवेदी
हरदोई। समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अखिलेश यादव के बीच बयानबाजी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस की जिम्मेदारी बनती है कि मध्य प्रदेश में अपने वादे पर अडिग रहे और अपने छोटे नेताओं के बोलने पर रोक लगाए। अगर भारतीय जनता पार्टी को हटाना है तो उसे सभी विपक्ष के लोगों को इकट्ठा करके इंडिया गठबंधन को मजबूत करना चाहिए। वहीं उन्होंने ओम प्रकाश राजभर पर भी हमला बोला। इसके अलावा सपा नेता आज़म खान को लेकर कहा कि उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी हर तरीके से आजम खान के साथ खड़ी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















