सम्पत्ति की लालच में चाचा ने किया भतीजे की हत्या
विनय सिंह
पिण्डरा, वाराणसी। फूलपुर थाना अंतर्गत रायतारापुर गांव में चाचा ने अपने लगभग 3 वर्षीय भतीजे की हत्या कर शव पास के कुएँ में फेंक दिया। फूलपुर थाना व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मृत बच्चे के चाचा बाबूलाल पुत्र किशोरी लाल से जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि वह जायदाद की लालच में अपने भतीजे कृष्ण कुमार को सोते समय बीते 19 अक्टूबर की भोर में उठाकर ले गया और उसे कुएँ में फेंक दिया। वह तब तक कुएँ के पास खड़ा था जब तक उसकी मृत्यु नहीं हुई। जब उसे विश्वास हो गया कि उसकी मृत्यु हो गई। उसके बाद वह वहां से घर आ गया जिससे उसके ऊपर किसी को शक ना रहे। बाबूलाल के निशानदेही पर भतीजे कृष्ण कुमार का शव रायतारा गांव में स्थित कुएँ से निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। फूलपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















