ब्लाक दिवस में पहुंचे फरियादी
गोविन्द वर्मा
मसौली, बाराबंकी। स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में आयोजित ब्लाक दिवस की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा ने किया जिनके समक्ष 4 शिकायतें आईं जिनके निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत रहरामऊ निवासी मोहम्मद रवि ने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने के लिए, ग्राम पंचायत नैनामऊ निवासी राम विशाल माता के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए, ग्राम पंचायत ज्योरी निवासी अभिमन्यु वर्मा ने परिवार रजिस्टर में दर्ज नाम हटने के लिए, ग्राम पंचायत दादरा के निवासी राम आसरे ने आवास के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया जिसके निस्तारण के लिए खण्ड विकास अधिकारी ने सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देश दिये। इस मौके पर एडीओ देवेन्द्र सिंह, मदन गोपाल कनौजिया, स्थापना बाबू अनिल दुबे, पंचायत सचिव, संजीव कुमार, सौम्या सिंह, सियाराम, जैसी राम, बीना मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।














