नाली विवाद को सुलझाने घोरांग पहुंची टीम
एसडीएम से ग्रामीणों ने की थी शिकायत
प्रमोद कुमार
सन्त कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम घोरांग में कई महीनों से नाली का विवाद के चलते ग्रामीणों के साथ प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को आने जाने में हो रही परेशानी को देखते हुये मोहल्ले के लोगों ने उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव को शिकायत दर्ज कराई गई थी। उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार को प्रेषित कर दिया जिस पर तहसीलदार ने कानून गो को निर्देशित करते हुये कहा कि जल जमाव के समस्या का तत्काल निवारण कराकर सूचित करें। अगर पुलिस बल की जरूरत हो तो उन्होंने भी ले लें। इसी को लेकर लेखपाल की टीम गठित कर ग्राम घोरांग में पहुंचकर पैमाइस किया जहां लेखपालों ने सरकारी जमीन को चिन्हित किया जिसमें खलिहान, नई परती और कुछ भूमधरी दर्ज है जिसे कब्जा करने वालों ने कहासुनी पर आ गये और आपत्ति लगने लगे। वहीं प्रधान प्रतिनिधि धनंजय सिंह राठौर इस जलजमाव को लेकर हो रहे परेशानी से दुखी हैं। उनका कहना है कि यह रास्ता गांव का मुख्य मार्ग है जो शिव मंदिर और विद्यालय के साथ सड़क तक जाने का रास्ता है। जब तक पानी निकलने की व्यवस्था नहीं होगी तो उच्च अधिकारियों से शिकायत कर इस समस्या का निस्तारण किया जाएगा। प्रधान के साथ हरिराम सिंह, दिनेश चौहान, तूफानी, बुलबुल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।














