HomeFirozabad20 लाख का चेक और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरने...

20 लाख का चेक और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठे साथी

20 लाख का चेक और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठे साथी

रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। जनपद में पानी आपूर्ति करने गए टैंकर चालक की मौत। परिवार को 20 लाख का चेक और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरने पर यूनियन पदाधिकारी। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद नगर निगम के जलकल विभाग में कार्यरत टैंकर चालक की टैंकर के नीचे आने से मौत हो गई।

इस हादसे के बाद जलकल विभाग के कर्मचारियों और विभिन्न यूनियन के पदाधिकारियों ने हड़ताल कर दी। उन्होंने मृतक के परिवार को 20 लाख की आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाने की मांग की है। मालूम हो कि बीते सोमवार रात को मूल रूप से नारखी थाना क्षेत्र के शाहपुर व वर्तमान निवासी टापा पैंठ थाना उत्तर फिरोजाबाद निवासी विशाल शर्मा पुत्र श्रीभगवान शर्मा पानी का टैंकर लेकर आपूर्ति करने गए थे। बताया जाता है कि जलेसर रोड स्थित डा. रमाशंकर के पास उनकी टैंकर के नीचे आने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी होते ही मंगलवार को उत्तर प्रदेश वाहन चालक संघ के अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी जलकल कार्यालय पहुंच गये जहां उन्होंने विरोध जताते हुए धरना शुरू कर दिया। यूनियन के पदाधिकारी मृतक कर्मचारी के परिजनों की आर्थिक मदद करने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों की मांग है कि मृतक के परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता राशि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाय जिससे मृतक के परिवार का पालन पोषण हो सके।

उन्होंने अभी तक अधिकारियों द्वारा इस मामले में मृतक के परिवार की मदद करने के लिए आगे न आने पर नाराजगी व्यक्त की। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांग को नहीं माना गया तो वह कल से कार्य बहिष्कार कर देंगे जिसके बाद शहर में न पानी पहुंचेगा और न ही कूड़ा उठेगा। कर्मचारी की मौत के बाद हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के बीच शहर विधायक मनीष असीजा पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों की बात सुनने के बाद मृतक के परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मृत कर्मचारी के परिवार के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है। शासन और प्रशासन से बात करके वह पूरी मदद कराएंगे। कर्मचारियों ने बताया कि जलकल विभाग के वर्कशाप में करीब 16 गाड़ियां पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। उन्हें चालक अपने रिस्क पर ले जाता है। शिकायत करने के बाद भी उन गाड़ियों को ठीक नहीं कराया जाता। तमाम गाड़ियां खराब हालत में हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read