HomeJaunpurJaunpur News : कुलपति ने फोटोनिक्स एवं फाइबर आप्टिक्स लैब का किया...

Jaunpur News : कुलपति ने फोटोनिक्स एवं फाइबर आप्टिक्स लैब का किया उद्घाटन

Jaunpur News : कुलपति ने फोटोनिक्स एवं फाइबर आप्टिक्स लैब का किया उद्घाटन

अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान स्थित नवनिर्मित भवन में फोटोनिक्स एवं फाइबर आप्टिक्स लैब का उद्घाटन कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के कर कमलों द्वारा हुआ।

उन्होंने मशीन को आपरेट कर उसकी फंक्शनिंग के बारे में जानकारी ली। साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय इंजीनियर संस्थान के विद्यार्थियों के शिक्षा की गुणवत्ता में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। उन्हें अत्याधुनिक लैब की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर संस्थान के संकाय अध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि फोटोनिक टेक्नोलाजी के माध्यम से ही हाई स्पीड इंटरनेट मोबाइल एवं कंप्यूटर प्रक्रिया चलती है। इस प्रकार से हमने जो पेट्रासिस ग्लोबल मुंबई के साथ करारनामा किया है, उनसे इन गतिविधियों के संचालन में सहयोग प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि इन्स्टीट्यूट इंडस्ट्री इंटरेक्शन के अंतर्गत हमारे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को फोटोनिक एवं फाइबर आप्टिक्स के क्षेत्र में काम करने का अच्छा अवसर मिलेगा। उन्हें देश की समस्त फोटोनिक इंडस्ट्री के साथ मिलकर इनोवेशन एवं विकास को तेजी से आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। साथ ही उन्हें इस विधा में हमारे कारनामे के प्रतिनिधि के द्वारा विद्यार्थियों को इंटरशिप का की सुविधा भी मिलेगी। इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय और डीन इंजीनियरिंग प्रो. बीबी तिवारी भी उपस्थिति थे। लैब में फाइबर आप्टिक्स उपकरण के बारे में डा. फिलिप कैस्सी ने बहुत महत्वपूर्ण जानकारी एवं उसके एप्लीकेशन के बारे में सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर इं. दिवाकर तिवारी, प्रवीण सिंह, शैलेश प्रजापति, सुधीर सिंह, दीपक सिंह, डा. अजय, पूनम सोनकर, प्रीति शर्मा, पारुल, विशाल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read