Homeप्रतापगढ़वरिष्ठ पत्रकार दिनेश के निधन पर साथियों ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश के निधन पर साथियों ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश के निधन पर साथियों ने जताया शोक

योगेश मिश्र
लालगंज प्रतापगढ़। जिले के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह के आकस्मिक निधन पर गुरूवार को यहां स्थानीय पत्रकारों ने बैठक कर शोक जताया। वहीं राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने दिवंगत दिनेश सिंह के निधन पर दुःख जताते हुए पत्रकारिता एवं लेखन के क्षेत्र में बड़ी रिक्तता कहा है।

वहीं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने सरकार से पत्रकारिता एवं लेखन के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए दिवंगत पत्रकार दिनेश सिंह के निराश्रित परिवार को समुचित शासकीय सहायता राशि अवमुक्त किये जाने की भी मांग उठाई।

बैठक का संचालन तहसील इकाई के महामंत्री साकेत मिश्र ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह, विकास मिश्र, डा. आशीष सिंह, सुरेश मिश्र मदन, सुरेन्द्र तिवारी सागर, बाबा नरेन्द्र ओझा, मनोज सिंह, अखिलेश मिश्र, राजेन्द्र मिश्र, रामू मिश्र, राजकुमार मिश्र, शिवकरन चतुर्वेदी, आनंद त्रिपाठी, मुकेश सिंह, सुनील वैश्य, लवलेश शुक्ला, प्रेम मिश्र, मुकेश तिवारी, राहुल मिश्र, संजीव तिवारी, रामू मिश्र, अनूप त्रिपाठी, राजेन्द्र मिश्र, संतोष तिवारी, राजीव तिवारी, उमेश तिवारी, राकेश तिवारी, लवलेश शुक्ल, जगत वर्मा, अखिलेश मिश्र, सौरभ त्रिपाठी, धर्मेन्द्र मिश्र, सरवर आलम, शैलेन्द्र मिश्र, मुकेश सिंह, सुनील सिंह, प्रेम मिश्र, अशोकधर द्विवेदी, प्रमोद सिंह बाबा, आशुतोष मिश्र, शत्रुघ्न पाण्डेय, मनोज त्रिपाठी, आईपी मिश्र, राजकुमार मिश्र, सुशील सिंह बघेल, आशुतोष मिश्र, संजयमणि शुक्ल, प्रदीप मिश्र, रामेश्वर मिश्र, सुमित त्रिपाठी आदि ने साथी पत्रकार के असमय निधन पर दुःख जताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read