Homeहरदोईकिसानों की समस्याओं को लेकर उद्यान मंत्री ने की बैठक

किसानों की समस्याओं को लेकर उद्यान मंत्री ने की बैठक

किसानों की समस्याओं को लेकर उद्यान मंत्री ने की बैठक

प्रदीप कुमार
हरदोई। आलू किसानों की समस्या को लेकर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह उनके बीच पहुंचे। जहां उन्होंने जनपद में कोल्ड स्टोर संचालकों, आलू किसानों, उद्यान और मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक की।

जिसके बाद मंत्री ने सांडी रोड बिलग्राम स्थित कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। जिसमें किसानों की समस्या और कर्मचारी के अनुपस्थित पाए जाने पर 15 मिनट में निलंबन के आदेश दिए। साथ ही जिला उद्यान अधिकारी के ऊपर बैड एंट्री दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 16वां मिनट होगा तो तुम्हारा निलंबन भेज दूंगा।
हरदोई पहुंचे राज्य स्वतंत्र प्रभार उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किसानों का हाल जाना। साथ ही विकास भवन सभागार में कोल्ड स्टोर संचालकों, आलू किसानों, उद्यान और मंडी विभाग के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें आलू मिल मालिकों ने मंत्री को किसानों की हर संभव मदद का भरोसा दिया। जिसके बाद मंत्री ने मेसर्स अश्वनी कुमार मदन पाल कोल्ड स्टोरेज सांडी रोड बिलग्राम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उद्यान निरीक्षक अंकित रस्तोगी की ड्यूटी के बावजूद उपस्थित न होने पर उन्हें 15 मिनट में निलंबित करने का आदेश दिया। साथ ही 16 मिनट लगने पर जिला उद्यान अधिकारी लखीमपुर का निलंबन करने के निर्देश दिए है।

किसानों की शिकायतों पर कोल्ड स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिए। साथ ही जिला उद्यान अधिकारी हरदोई के शिथिलता बरतने पर कहा कि तुम्हारा भी निलंबन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन के आदेशानुसार निदेशालय पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों की मंडलवार ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें सभी अधिकारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर गए हैं। लेकिन हरदोई में ड्यूटी में अधिकारी और कर्मचारी शिथिलता बरत रहे है।

अश्वनी कुमार कोल्ड स्टोर के औचक निरीक्षण में लखीमपुर जिले का कर्मचारी अंकित रस्तोगी अपनी ड्यूटी से नदारद मिला। जिसको मंत्री ने 15 मिनट में निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला उद्यान अधिकारी लखीमपुर से कहा कि निलंबन अगर नहीं हुआ तो 16वें मिनट में तुम्हारा कर दिया जाएगा। किसानों ने मंत्री को बताया कि वह रात 11बजे से खड़े है लेकिन ट्रॉली अंदर नहीं जा रही है। उनसे पैसा जमा कराने की बात कही जा रही है जबकि सेटिंग वाले लोगों की ट्रॉली अंदर जा रही है।

इस पर मंत्री ने अश्वनी कुमार मदन पाल कोल्ड स्टोरेज को सील करने के निर्देश दिए है। साथ ही गुस्से में मंत्री ने कहा कि हम साला टूटी टांग लेकर निरीक्षण कर रहे है और तुम लोग हरमखोरी कर रहे हो। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद किसानों में तमाम तरह की चर्चा आम है। किसान कहते हुए देखे जा रहे है कि मंत्री हो तो ऐसा जो कि लापरवाही बरतने वाले पर ऑन द स्पॉट कार्यवाही करें। फिलहाल मंत्री के गुस्से का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read